आप के पदाधिकारी ने 7 wonders के विरूद्ध ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा

आज आप के पदाधिकारी ने 7 wonders के विरूद्ध एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा और उनसे निवेदन किया कि अजमेर स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले विश्व के सात धरोहरों का रेप्लिका बनाने का जो सुनिश्चित किया है उस की बजाय राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाएं तो जायदा बेहतर होगा अपने यहां ऐसी इतिहासिक अमूल्य धरोहर और संस्कृति भरी पड़ी हैं जिसका विश्व भी कायल हैं ऐसे में वीरो की वीर भूमि का अपमान कर विश्व की प्रसिद्ध सात धरोहर को अपने यहां स्थापित करने से आने वाले सैलानियों और पीढ़ी को हम क्या दिखाएंगे।
राजस्थान के गर्वित करने वाली धरोहर को स्थापित करने से आने वाले सैलानी भी इसको देख सकें और समंझ सके।
पार्टी जिलाअध्यक्ष मीना त्यागी का इस पर ये भी कहना था कि जो युवा अजमेर शहर आकर अपनी कम्पनी स्थापित करना चाहते हैं और विभिन्न आई टी कम्पनीओ को अपने यहां आने के लिए उनको प्रोत्साहन दे जिससे युवा को रोज़गार मिल सकें। इस अवसर पर पार्टी सचिव चन्दर बलानी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष adv.गोपाल शर्मा, नोर्थ विधानसभा अध्यक्ष अफाक अली, यूथ जिला अध्यक्ष राजवीर, प्रशांत शर्मा व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

मीना त्यागी
ज़िला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
अजमेर

error: Content is protected !!