जॉब फेयर का आयोजन

राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा गाँव गगवाना में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में जॉब फेयर का आयोजन किया गया जिसमें अजमेर के प्रसिद्ध पार्लर के ब्यूटीशियन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है बालिकाओं व महिलाओं का चयन किया बालिकाओं व महिलाओं का चयन कर अपने पार्लर में 10 बालिकाओं व महिलाओं को नियुक्ति दी कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा ने की

संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार संस्थान व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत जॉब फेयर का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को एक ऐसा मंच जहाँ वे रोजगार की तरफ अग्रसर होकर अपने भविष्य को नयी राह पर ले जा सकती है संस्थान का प्रयास रहता है कि जॉब फेयर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं व महिलाओं को जॉब के अवसर प्रदान किये जाये
कार्यक्रम में संस्थान के मास्टर ट्रेनर मनोरमा पवार कार्यकर्ता इंदरजीत राजपाल का योगदान सराहनीय रहा

मुख्य कार्यकारी अधिकारी
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान

error: Content is protected !!