नियमों की अनदेखी कर रहे टेक्टर ट्रॉली, डंपर,ट्रोले आदि वाहनों पर रोक लगाने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेशअध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने अजमेर शहर में खुलेआम जानलेवा घूम रहे नियमों की अनदेखी कर रहे टेक्टर ट्रॉली, डंपर,ट्रोले आदि वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेशगुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अजमेर शहर में रोजाना खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ऐसे कई वाहन खुलेआम बाजारों में सरपट दौड़ते हुए दिख जाएंगे इन ट्रैक्टर ट्रॉली डंपर चलाने वालों के पास तो वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं होता इनके कागज भी पूरे नहीं होते। परिवहन विभाग के नियम भी पूरे नहीं करते। आए दिन इनके द्वारा दुर्घटनाएं होती रहती है परंतु संबंधित विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगती क्योंकि कई अधिकारियों के ट्रैक्टर और डंपर लगे हुए हैं। कल भी रामगंज थाना अंतर्गत एक मासूम ट्रैक्टर ट्रॉली से एक्सीडेंट हो गया अकाल काल का ग्रास बन गया।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि अब तो संबंधित विभाग ने हद कर दी जब शहर के कई इलाकों में 22 पहियों का बड़ा ट्रोला, सामान सीमेंट, टाईल्स,ईटें ,सैनेट्री का सामान लेकर के नो एंट्री में आ जाते हैं। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है। लोग अकारण काल के ग्रास बन रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है परंतु कोई बोलने वाला नहीं है।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन इस पर कार्रवाई करते हुए अजमेर शहर नगर निगम सीमा के अंतर किसी भी ट्रैक्टर ट्रॉली डंपर ट्रक आदि को सुबह 8:00 बजे से पहले और रात्रि 10:00 बजे बाद ही प्रवेश दिया जावे जिससे दुर्घटना ना हो एवं इनके आने से सड़कों के आसपास की नालियां टूट जाती है। लोगों के घरों की पाइप लाइन टूट जाती है। सड़के इनके वजन से अंदर बैठ जाती है। परंतु कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इस संदर्भ में कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने संपर्क पोर्टल पर एवं मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश को मेल करके। इस समस्या से आम जनता को राहत प्रदान करने हेतु शिकायती पत्र भेजा है।

error: Content is protected !!