केकड़ी 31.12.2020 (पवन राठी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा जन आंदोलन अभियान नो मास्क नो एन्ट्री के तहत रैली नगरपालिका कार्यालय से शुरू होकर तीन बत्ती, खटीकान मंदिर, बालिका स्कूल, जयपुर रोड़, नेहरू उद्यान, काजीपुरा, नीलम टंेटवालों के मकान तक सम्पन्न की गयी।
रैली के दौरान राहगिरो व दुकानदारों, मोहल्लेवासियों को मास्क वितरित किए गए एवं उनको भविष्य में हमेशा मास्क लगाने हेतु जनप्रतिनिधि एवं पालिका द्वारा प्रेरित किया गया एव जनप्रतिनिधि श्री शरीफ मोहम्मद समाजसेवी, श्री भागचन्द्र प्रजापत समाजसेवी द्वारा रेली मार्ग पर स्थित सभी दुकानदारों को मास्क वितरित किए गए व घरों पर नो मास्क नो एंट्री के स्टिकर व पोस्टर चिपकाए गए एवं पालिका अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मास्क वितरण टीम सफेद रंग की टी-शर्ट एवं टोपी पहने हुए व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए सभी के हाथों में तख्तियां पोस्टर और बैनर हाथ में थामे हुए मास्क वितरण व स्टिकर एवं पोस्टर चिपकाये गये।
इस प्रकार आज लगभग 40 मास्क, 25 स्टिकर दुकानों एवं घरो पर चिपकाये एवं वितरित किये गये तथा गठित टीम द्वारा लगभग 460 आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
एवं बिना मास्क के 7 व्यक्तियों के चालान काटकर 900 राशि वसूल की गयी।
इस मौके पर पालिका स्टाफ में श्री लेखराम बैरवा कनिष्ठ अभिंयता, सहा.लेखाधिकारी श्री देवीलाल वर्मा, वरिष्ठ सहायक श्री रामगोपाल डांगा, श्री सोहन सिंह गौड़, श्री विमल कुमार दाधीच, श्री राकेश कुमार पारीक, श्री मइनुद्दीन शेख, श्री विक्रम सिंह, श्री अमरचंद, एवं संविदाकर्मी, श्री महावीर प्रसाद शर्मा, श्री भागचन्द सेनी, कोरोना रथ चालक श्री विश्वा मित्र, टेम्पू चालक श्री घीसालाल एवं पालिका जमादार सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।