स्व.जाट को किये श्रद्धा सुमन अर्पित

केकडी 1 जनवरी(पवन राठी)
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.सांवर लाल जाट की जयंती आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायत समिति केकडी में मनाई गई,भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व.सांवर लाल जाट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,प्रधान होनहार सिंह राठौड़,पूर्व विधायक गोपाल लाल,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,पूर्व सी सी बी चेयरमेन मदन गोपाल चौधरी,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,उपप्रधान राजू धाकड़,पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल,केकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण चौधरी के सानिध्य में मनाई गई,इस मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वे गांव गरीब किसान मजदूर के हितैषी थे वे केंद्रीय मंत्री रहते हुए व राजस्थान के केबिनेट मंत्री के रूप में चाहे दिल्ली या जयपुर रहना हो वे बिना कार्य वहां नही रुकते थे वे सदैव क्षेत्र के गांवों से जुड़े रहे तथा अकाल राहत मंत्री रहने के दौरान जिले भर में राहत कार्यो की झड़ी लगा दी जिससे लोगो को उस विभीषिका में भी जीवन यापन में कठिनाई से मुक्ति मिली,अजमेर जिले के गांवों में बीसलपुर का पानी पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य उन्होंने किया,संवेदनशीलता का पर्याय सांवर लाल जाट थे जो सदैव ग्रामीणों के सुख दुख में शामिल होते थे।अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी वे किसानों की बात करते रहे यह उनका गांवों के प्रति प्रेम दर्शाता है।समारोह को भाजपा नेता राजेंद्र विनायका पूर्व विधायक गोपाल धोबी पंचायत समिति प्रधान होना आसींद पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष अनिल राठी भाजपा नेता सत्यनारायण चौधरी राधेश्याम पोरवाल महावीर साहू ने भी संबोधित करते हुए स्व.सांवर लाल जाट को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांवर लाल जाट के साथी रहे लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला,कार्यक्रम में
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गिरधर सिंह,महेश शर्मा,हनुमान धाकड़,राजेन्द्र बलाई,आनन्द कीर,रामबाबू सागरिया,कमल सांखला,कन्हैयालाल विजय,रामनिवास तेली,लोकेश साहू,सुरेश सेन,ओमप्रकाश चौधरी,महावीर साहू,रशीद शेख, राज राजेश्वर व्यास,महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास,अनिता राठी,सीमा जेतवाल,महेश नायक,छीतर मल जेतवाल,धनराज नायक,श्रीराम आचार्य,अमन सोनी,शंकर लक्षकार,भागचंद लोधा,श्यामसुंदर शास्त्री,रूपेंद्र पारीक,नरेंद्र सिंह,गिरधारी चौधरी,
अशोक वैष्णव,आशाराम गुर्जर,रामलाल डासानिया,कन्हैयालाल विजय,सुनील धाकड़,जितेंद्र धाकड़,भोजराज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!