नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ऑफिसर्स एसोसिएशन अजमेर, के तत्वाधान में श्री नवीन कुमार परसुरामका मंडल रेल प्रबंधक अजमेर, द्वारा वर्ष 2021 के कैलेण्डर का विमोचन दिनांक 01.01.2021 को किया गया |
इस उपलक्ष्य में NWROA अजमेर के अध्यक्ष श्री संदीप चौहान,सचिव डॉ.विक्रम सिंह सैनी , श्री संजीव कुमार अवर मण्डल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे | एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चौहान व सचिव श्री सैनी ने अजमेर में पदस्थ सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा नए वर्ष में एसोसिएशन की गतिविधियों को अधिक गहन बनाने का संकल्प लिया |