बढ़ते कदम गौशाला के कैलेंडर का एस डी ओ राजपुरोहित ने किया विमोचन

केकड़ी 2 जनवरी (पवन राठी)बढ़ते कदम संस्थान केकड़ी द्वारा संचालित कादेड़ा रोड पर स्थित बढ़ते कदम गोशाला में नववर्ष पर सत्र 2021 का कैलेंडर का विमोचन उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया । एव गायों को गुड़ खिलाया गया
मुख्य अतिथि राजपुरोहित ने कहा कि गाय हमारे लिए सदैव पूजनीय रही है और आगे भी बनी रहेगी । मुझे पूरा विश्वास है।, सभी को चाहिए कि गायों के लिए जितना निकाल सकते हैं अपनी आमदनी से उतना धन खर्च करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति गायों की सेवा करता है तो उसके किसी प्रकार की कमी नहीं रहती है । समाज का कोई अंग या अन्य पिछड़ा हुआ पीड़ित या दुखी है तो उसका समाज ध्यान नहीं रखता है तो यह मान कर चलो कि आप आने वाले समय मैं वह अंग आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है क्योंकि वह ऐसा रास्ता अपना आएगा जो कि सभ्य समाज नहीं चाहता । आदमी की इच्छा कभी पूरी नहीं होती चाहे ब्रह्मांड उससे दे दो लेकिन आवश्यकता हर आदमी को पूरी हो सकती है सभी लोग समाज के हर व्यक्ति का ध्यान रखना चाहिए ।
दान देने के लिए भी कई तैयार हैं परंतु वह पात्रता देखते हैं कि मैं जो दे रहा हूं वह सही जगह जा रहा है या नहीं ।
संस्थान के सचिव महेंद्र प्रधान ने बताया कि संस्थान के द्वारा भारतीय संस्कृति सभ्यता को ध्यान में रखते हुए हिंदू तिथि , अंग्रेजी महीनों का समावेश करते हुये सभी धर्म के त्योहार व विशेष दिवस को छाया चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया ।संस्थान द्वारा पहली बार कैलेंडर बनाया गया है ।
संस्थान के व्यवस्था प्रमुख आनंदी राम सोमानी ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी जी ने कैलेंडर विमोचन कर सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया ।कैलेंडर में संस्थान द्वारा वर्ष पर्यंत किए गए सेवा कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संस्थान के कार्यक्रमों का भी इस कलेण्डर में उल्लेख किया गया है ।
कार्यक्रम का संचालन गणेश भाटी ने किया
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक अशोक पारीक, अशोक शर्मा ,संस्थान के अध्यक्ष पंकज होतचंदानी, अशोक मंगल,मुकेश नुहाल, तिलोक मेवाड़ा,अनिल मंत्री, विमल कोठारी,कैलाश जैन,नंदलाल गर्ग , राजेंद्र शर्मा, रामगोपाल सैनी,विकाश कोठारी, राजेंद्र शर्मा , इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!