प्रगणकों ने मतदान बूथ पर उपस्थित रहकर कार्य संपादित किये

केकडी 3 जनवरी (पवन राठी)
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार वर्तमान में नगर पालिका केकड़ी की निर्वाचक नामावली अहर्ता दिनांक 1 जनवरी 2021 के अनुसार तैयार की जा रही है जिसमें आयोग के निर्देशानुसार नाम जोड़ने,हटाने अथवा संशोधन के संबंध में आवेदन पत्र 4 जनवरी 2021 को शाम 6:00 बजे तक ही प्राप्त किए जाएंगे इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र केकड़ी के समस्त प्रगणको द्वारा रविवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रातः 10 से सांय काल 4 बजे तक उपस्थित रहकर आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम केकड़ी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगरपालिका केकड़ी क्षेत्र में प्रपत्र 3 के कुल 646,प्रपत्र 5 के कुल 226एवम प्रपत्र 6 के कुल 20 आवेदन पत्र विशेष स्थिति को प्राप्त किए गए इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित तहसीलदार केकड़ी राहुल पारित तहसीलदार सावर शिवन्या गुप्ता नायब तहसीलदार कादेड़ा श्रवण सिंह राठौड़ तहसीलदार दुर्गा लाल एवं नायब तहसीलदार कार्यालय केकड़ी रामलाल घाटी के निर्देशन में विभिन्न टीमों का गठन कर मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण कार्य किया गया।

error: Content is protected !!