केकड़ी4 जनवरी(पवन राठी)
अपना मित्र परिषद खटीक समाज भीलवाड़ा के तत्वाधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को खटीक समाज मंदिर केकड़ी में किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाज सेवी भंवरलाल जगरवाल पूर्व पुलिस अधीक्षक ने की तथा विशिष्ट अतिथि समाज सेेवी रायचन्द बागड़ी सावर प्रधान पिता एवं जिलाध्यक्ष अजमेर अखिल भारतीय खटीक समाज जयपुर एवं गिरिराज चावला अध्यक्ष खटीक समाज केकड़ी व समाज सेवी चेतन कुमार खींची यूथ उपाध्यक्ष सरवाड़ ने की।
अपना मित्र परिषद के ब्लाॅक प्रभारी सीताराम तंवर ने बताया कि 4 अक्टूबर 2020 को एएमपी खटीक समाज की ओर से तृतीय आॅनलाइन टेस्ट सीरीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 11 राज्यों के 73 जिलों से कुल 9 हजार 629 विद्यार्थियों ने आॅनलाइन ही घरों पर बैठे मोबाइल व कम्प्यूटर के जरिये परीक्षा दी थी। एएमपी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष जी खोईवाल, राष्ट्रीय संरक्षक अमृतलाल जी व सत्यप्रकाशजी खोईवाल तथा राष्ट्रीय संयोजक रोशनलाल जी सामरिया एवं राजेशजी सामरिया की मौजूदगी में विजेताओं का चयन किया गया।
केकड़ी ब्लाॅक स्तर पर
1. प्रथम दिव्यांश पंवार पुत्र मुकेश पंवार निवासी बघेरा,
2. द्वितीय हर्षित तंवर पुत्र सीताराम तंवर निवासी केकड़ी
3. तृतीय नेहा कुमारी तंवर पुत्री सीताराम तंवर निवासी केकड़ी रहे विजेताओं का समाज सेवी गिरिराज चावला अध्यक्ष खटीक समाज केकड़ी की ओर से क्रमशः 1000, 750 और 500 रू. नकद पुरस्कार दिया गया।
सावर ब्लाॅक स्तर पर
1. प्रथम योगेशकुमार पुत्र संग्राम बागड़ी निवासी उन्दरी
2. द्वितीय अमित कुमार पुत्र महावीर बागड़ी निवासी उन्दरी
3. तृतीय पूजा खटीक पुत्री गणेशलाल बागड़ी उन्दरी रहे विजेताओं का समाज सेवी रायचन्द बागड़ी सावर प्रधान पिता एवं जिलाध्यक्ष अजमेर अखिल भारतीय खटीक समाज जयपुर के द्वारा क्रमशः 1000, 750 और 500 रू. नकद पुरस्कार दिया गया।
सरवाड़ ब्लाॅक स्तर पर
1. प्रथम नवीन खींची पुत्र ओमप्रकाश खींची निवासी सरवाड़
2. अजय खींची पुत्र भैरूलाल खींची निवासी सरवाड़
3. तृतीय कुशाल खींची पुत्र ओमप्रकाश खींची निवासी सरवाड़ रहे विजेताओं का समाज सेवी चेतन खींची यूथ उपाध्यक्ष सरवाड़ की ओर से क्रमशः 1000, 750 और 500 रू. नकद पुरस्कार दिया गया। समाज सेवी भंवरलाल जगरवाल पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा भी उक्त सभी 9 छात्रों को 500-500 रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
समाज सेवी सीताराम तंवर, ब्लाॅक प्रभारी अपना मित्र परिषद, केकड़ी द्वारा कुल 9 छात्रों को प्रमाण पत्रों को डिजिटल करवाकर लेमिनेशन प्रमाण पत्र पुरस्कार हेतु दिया गया।
यह कार्यक्रम केकड़ी, सावर व सरवाड़ ब्लाॅक का सामूहिक किया गया, जिसमें सभी छात्रों को मोमेन्टो व भामाशाहों का स्वागत समाज सेवी कैलाश चावला, रामेश्वर बागड़ी धूंधरी,बंशीलाल जी दायमा केकड़ी द्वारा किया गया।
12 जुलाई 2020 को आयोजित आॅनलाइन परीक्षा में सरवाड़ ब्लाॅक से प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता किस्मत खींची पुत्री छीतरमल खींची निवासी सरवाड़ को समाज सेवी भागचन्द चन्देल निवासी शेरगढ़ की तरफ से 500रू. नकद पुरस्कार दिया गया।
उक्त समारोह में नेमीचन्दजी सामरिया, देवीलाल जी जगरवाल, कन्हैयालाल सामरिया,सुरेन्द्र सामरिया, रामप्रसाद चन्देल, दिनेश जी पंवार ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने व पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर प्रकाश डाला व फरवरी में चतुर्थ आॅनलाइन टेस्ट में समाज के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन कालूरामसामरिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम में समाज के बद्रीलाल पंवार, सत्यनारायण खींची केकड़ी, मनोहरलाल चन्देल, श्री पाल पंवार, बुधराज खींची, रमेश सोयल, प्रशांत पंवार, कैलाश बागड़ी, मुकेश पंवार आदि समाज बन्धु उपस्थित थे।