छत्तीस कोम को साथ लेकर विकास की गंगा बहाउंगी–सुशील कंवर पलाड़ा

केकड़ी 5 जनवरी (पवन राठी) छत्तीस कोमो को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास की भावना को चरितार्थ करते हुए जिले में मैं विकास की गंगा बहाउंगी ये उदगार जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने सोमवार रात्री वृंदा होटल में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।जन कल्याण के मकसद से सभी योजनाओं को आमजन तक पंहुचाकर उनको लाभाँवित किया जा सके इसके लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा।
वृंदा होटल के समारोह के प्रारम्भ में रामावतार सिखवाल सहित अन्य ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर श्रीमती पलाड़ा और समाजसेवी व राष्ट्रीय खो खो संघ के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा का अभीनन्दन किया।इस अवसर पर उप जिला प्रमुख हगामी लाल चौधरी भी उपस्थित थे।
पलाड़ा दंपत्ति ने केकड़ी शहर में प्रवेश से पूर्व राजकीय महाविद्यालय के निकट स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की।महाविद्यालय द्वार पर पलाड़ा दंपत्ति का छात्र संघ अध्यक्ष नंदलाल खटीक के नेतृत्व में छात्रों व समर्थकों ने 21 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर विजेंद्र सिंह पिपरौली महेंद्र खटीक चांदमल गूजर विजय सिंह सहित अनेक समर्थक उपस्थित थे।
अजमेर रोड से पलाड़ा दंपत्ति को जुलूस के रूप में पोकी नाड़ी जयपुर रोड जूनिया गेट तीन बत्ती चौराहा अजमेरी गेट घंटा घर खिड़की गेट सरसडी गेट भेरू गेट कोटा रोड बस स्टैंड पंचायत समिति होते हुए वृंदा होटल ले जाया गया। सम्पूर्ण मार्ग में पलाड़ा दंपत्ति का विभिन संगठनों और समाजो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
पलाड़ा दंपत्ति के निर्धारित समय से बहुत विलंब से पंहुचने और खराब मौसम के बाद भी पलाड़ा के शुभ चिंतक डटे रहे और उनमें अपूर्व जोश और उत्त्साह देखने को मिला।

error: Content is protected !!