केकड़ी5 जनवरी (पवन राठी)राजकीय महात्मा गांधी पायलेट स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आज प्रधानाचार्य सोनू सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव सुमित्रा पारीक द्वारा पूर्व में करवाये गए कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया जाकर उनका अनुमोदन करवाया गया और नए प्रस्ताव रखे गए।
समिति के सभी सदस्यों ने ऊपरी मंजिल के क्षतिग्रस्त हॉल को हटवाने क्षति ग्रस्त भवनों की मरम्मत करवाने क्षतिग्रस्त प्लास्टर को हटवाकर नया करवाने शोचालय मूत्रालय की मरम्मत करवाने लाइट व पानी की सप्लाई दुरस्त करवाने साईकल स्टैंड का निर्माण करवाने विद्यालय भवन की रंगाई पुताई करवाने रंगमंच व खेल मैदानों का निर्माण करवाने के सहित कंप्यूटर लैब का पूर्ण रूप से सव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करवाने जैसे प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए।
अनिल राठी द्वारा छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण का प्रस्ताव रखा जिस पर चंद्र प्रभा जैन ने निशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित बालको की पुस्तकों के लिए सहयोग राशि देने की घोषणा की गई जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।
धन्ना लाल डसानिया द्वारा मंत्री महोदय से विद्यालय हेतु विधायक कोष से बजट आवंटित करवाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।