जनसेवा को समर्पित रहा देवनानी का जन्मदिवस

अजमेर, 11 जनवरी।
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी का जन्मदिवस सोमवार को जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने गौशाला में गायों को चारा व गुड़ खिलाया, दयानंद बाल सदन में हवन कर निराश्रित बालकों को अल्पाहार कराया। रक्तदान व चिकित्सा शिविर लगाए। कार्यकर्ताओं ने जोशीले तरीके से अपने जननेता का जन्मदिन मनाया। विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाके साथ नाचते हुए देवनानी के निवास पर पहुंच कर उनका मालाओं, साफों, दुपट्टों, शाॅल आदि से स्वागत किया। अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 और 51 किलो की मालाएं पहनाईं तथा तलवार भेंट की।
गायों की सेवा की :
देवनानी ने सुबह 8 बजे नागफणी स्थित आनन्द गोपाल गऊशाला पहुंच कर सेवा की। उन्होंने गायों को गुड़ और चारा वितरण खिलाया। यहां पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, पूर्व पार्षद ज्ञान सारस्वत, राजकुमार ललवानी भी थे।
निराश्रितों के साथ किया अल्पाहार:
इसके बाद देवनानी ने प्रातः 8.30 बजे केसरगंज स्थित दयानन्द बालसदन पहुंच कर हवन-पूजा में भाग लिया और निराश्रित विद्यार्थियों के साथ अल्पाहार किया। यहां उनके साथ पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव, तिलक रावत, विनीत जैन, डाॅ राजेश गोयल आदि भी रहे।
सैकड़ों लोगों ने कराया इलाज:
देवनानी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा बजरंग मंडल की ओर से वैशाली नगर स्थित सत्यम पैलेस में विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने जांच कराई। लोगों को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने जांच कर निशुल्क दवाइयां दीं। इस शिविर में बेन डेन्टिसिटी, शुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, सीने में दर्द, भारीपन, काॅलेस्ट्राॅल तेज, कम धड़कन, सांस फूलना, पैरों की नसों में रूकावट, दिमाग में खून बहना, चैअ के बाद हाथ में लकवा आना, बे्रन ट्यूमर, बे्रन हेमरेज आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों की जांच की गई। इस शिविर में करीब 240 लोग लाभान्वित हुए और करीब सवा सौ लोगों ने शुगर और बीपी की जांच कराई। क्षे़त्रपाल मल्टीस्पेशियलिटी एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में न्यूरो सर्जन डाॅ. अनुराग चैधरी, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ. प्रशांत शिंदे, आर्थोमोलाॅजिस्ट डाॅ. सोनिया राजपूत, मेडिकल आॅफिसर डाॅ.टी.सी. मलिंदा ने सेवाएं दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र लालवानी, जयकिशन पारवानी, महामंत्री सत्येंद्रकुमार शर्मा, सुरेश नवाल, वीरेंद्र वालिया, सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश पाटनी आदि भी मौजूद रहे। यहां मंडल के कार्यकर्ताओं ने देवनानी के आगमन पर शानदार आतिशबाजी की। देवनानी ने दस किलो का केक काटकर कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से खिलाया।
रक्तदान, चश्मे बांटे:
इसी प्रकार भाजपा बजरंग मंडल की ओर से लोहाखान में पीडब्ल्यूडी क्वाटर्स स्थित सामुदायिक भवन में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने 51 यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा करीब ढाई सौ लोगों की आंखों की जांच की गई। देवनानी ने 120 लोगों को निशुल्क चश्मे बांटे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, राजेश शर्मा, राजेंद्र राठौड़, संजीव चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिविर में सेवाएं दीं।
वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद:
पृथ्वीराज मंडल की ओर से लोहागल स्थित अपना घर में निराश्रित वृद्धजनों को भोजन कराया गया। देवनानी ने अपने हाथों से वृद्धजनों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, अनिल नरवाल, के.के. त्रिपाठी आदि भी रहे। अपना घर के नुमाइंदों ने देवनानी का माला पहनाकर स्वागत किया।
पत्रकारों ने किया अभिनंदन:
देवनानी ने अजयमेरू प्रेस क्लब की ओर से वैशाली नगर स्थित क्लब भवन में अभिनंदन किया गया। क्लब के अध्यक्ष डाॅ. रमेश अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र गुंजल, सत्यनारायण जाला, राजकुमार पारीक, जितेंद्र शेखावत, अनिल गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
सुंदरकांड का पाठ:
देवनानी के निवास पर दोपहर 1.30 बजे सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर धर्मलाभ कमाया। पाठ के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
इसके बाद देवनानी के निवास पर उन्हें मालाएं, साफे, दुपट्टे और शाॅल पहनाकर तथा बुके भेंट कर बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाके के साथ नाचते हुए देवनानी को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।
प्रसादी की राशि रामजन्मभूमि न्यास को देंगे:
देवनानी द्वारा हर साल अपने जन्मदिन पर सुंदर कांठ पाठ के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाता हैैै, जो इस बार कोरोना को देखते हुए नहीं किया गया है। इसलिए देवनानी ने भोजन प्रसादी पर व्यय होने वाली राशि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर न्यास को देने का निर्णय किया है।
वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई:
सांसद भागीरथ चैधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम चुनाव में अजमेर के प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, शहर भाजपा अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव आदि ने देवनानी के निवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
रात्रि में गरीबों को बांटे कम्बल:
देवनानी ने सोमवार की रात शहर में विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की ठंड पर सड़कों के किनारे सो रहे गरीब लोगों को कम्बल बांटे। इस मौके पर उनके साथ सिंधी संगीत समिति के रमेश चैलानी व अन्य सदस्य भी थे।

error: Content is protected !!