शिक्षक -अभिभावक परिषदों की बैठकें हुई सम्पन्न

केकड़ी 16 जनवरी (पवन राठी)राज्य सरकार के आदेशानुसार
दिनांक 18 जनवरी से कक्षा 9 से 12 की कक्षाओं का शिक्षण कार्य शुरू होना है इस हेतु विद्यालयों को संचालित किया जाना है।
इस पीटीएम बैठक में ब्लॉक के सभी संस्था प्रधानों ने राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया s.o.p. की गाइड लाइन से अभिभावकों को रूबरू कराया व कोरोना गाइडलाइन की पालना के छात्रों को मास्क, सामाजिक दूरी व अन्य सावधानियों को रखते हुए विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु भिजवाने प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची ने रा उ मा वि खवास, रा उ मा वि कादेड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी व अन्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षक अभिभावक समिति की बैठकों में भाग लेकर शिक्षकों व अभिभावकों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी 2021 से कार्यालय की टीमें ब्लॉक के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करेगी व स्वास्थ्य विभाग, उपखंड प्रशासन के बराबर संपर्क में रहेगी।
ब्लॉक के संस्था प्रधानों ने आज अपने-अपने विद्यालयों में अभिभावकों को अच्छी संख्या में आमंत्रित कर उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रोत्साहित किया व यह भी निर्देशित किया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिनमें बीमारी के कोई भी लक्षण हो उन्हें विद्यालय नहीं भेजा जाए उन्हें ऑनलाइन ही शिक्षण कार्य करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!