हेमू कालाणी के 78वेें शहीद दिवस पर विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे देशभक्ति गीत

अजमेर 16 जनवरी- शहीद हेमू कालाणी के 78वें शहीद दिवस पर बाल संस्कार शिविर में तैयार विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत व वीर गाथा प्रसंग प्रस्तुत किये जायेगें जिन्हें स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार दिया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक सांस्कृतिक सचिव घनश्याम ठारवाणी भगत ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है जिससे आॅनलाइन प्रस्तुतियां भी दी जायेगी।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या 20 जनवरी को दोपहर 11 बजे से झूलेलाल भवन आशा गंज पर देश भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा व 21 जनवरी को प्रातः 9 बजे डिग्गी चैक स्थित हेमू कालाणी चैक पर गीतों के साथ श्रृद्धासुमन अर्पित किये जायेगें।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि महानगर में अलग अलग ईकाईयों की ओर से भी 21 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें साथ विभिन्न विद्यालयों में भी संगोष्ठियां आयोजित की जायेगी। चर्चा में अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, मनीष ग्वालाणी, मोहन तुलस्यिाणी, श्रीमति रूकमणी वतवाणी, कमलेश शर्मा, पुष्पा साधवाणी ने भी विचार प्रकट किये।

(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.9413691477

error: Content is protected !!