कोविड टीकाकरण का मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से श्री गणेश

केकड़ी 16 जनवरी(पवन राठी)जिला चिकित्सालय में आज शनिवार को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का आज विधिवत शुभारंभ हुआ वीसी के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने टीकाकरण का शुभारंभ किया वीसी कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रदेश वासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा कई महीनों से लोग कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं इस महामारी से निजात दिलाने के लिए एक नई राह नजर आई है जिसकी शुरुआत आज की गई है चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने इसी कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि कोरोनावायरस राजस्थान सरकार व चिकित्सा विभाग ने विभाग के हेल्थ वर्करों ने जिस हिम्मत और साहस के साथ काम किया वह सब धन्यवाद के पात्र हैं ऋषि कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के अधिकारियों से यहां की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा भी की गई इस कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग अजमेर की जोनडायरेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह जिला चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी नेमीचंद जैन उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित नायब तहसीलदार सरवन सिंह राठौड़ पूर्व चिकित्सा प्रभारी गणपत राजपुरी डॉक्टर असद अली उप नियंत्रक डॉ दुर्गेश सहित चिकित्सा विभाग के चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मौजूद था ऋषि कार्यक्रम के पश्चात केकरी के जिला चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ किया गया विभिन्न चरणों के माध्यम से सबसे पहले केकड़ी के जिला चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी नेमीचंद जैन के कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया ।उसके बाद दिनभर यह दौर चला और लगभग 100 हेल्थ वर्करों के कोरोना का टीका लगाया गया। चिकित्सालय प्रभारी नेमीचंद जैन ने बताया कि जिन हेल्थ वर्करों के कोरोना का टीका लगाया गया है 28 दिन बाद वापस इन हेल्थ वर्करों के टीका लगाया जाएगा ।कोरोना वैक्सीन के 500 टीके जिला चिकित्सालय में पहुंचे हैं और आने वाले समय में वैक्सीन की संख्या में वृद्धि होगी और सरकार के निर्देशानुसार वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद हेल्थ वर्करों ने मैं काफी उत्साह देखा गया।

error: Content is protected !!