जी आई सर्जन डाॅ एस.पी. जिन्दल का मित्तल हाॅस्पिटल में निःशुल्क परामर्श शिविर

अजमेर, 16 जनवरी()। गेस्ट्रो एण्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ एस पी जिंदल का निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर रविवार को सुबह 10 से 1 बजे तक मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुष्कर रोड अजमेर में आयोजित होगा।
हाॅस्पिटल के निदेशक डाॅ दिलीप मित्तल ने बताया कि बताया कि आहार नली, आॅंत, मलद्वार लीवर, पैनक्रियाज, तिल्ली, पित्त की थैली, नली संबंधित रोग पीड़ित तथा हर्निया, अपेंडिक्स पथरी व पेट संबंधित रोगी डाॅ एस. पी जिन्दल से बिना किसी शुल्क के शिविर में चिकित्सा व परामर्श लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वे लोग जो मोटापा कम करने के इच्छुक हैं और बेरियाट्रिक सर्जरी कराने का विचार रखते हैं वे भी उनसे परामर्श लाभ ले सकते हैं
हाॅस्पिटल के निदेशक मनोज मित्तल ने कहा कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को निर्देशित जांचों पर 25 प्रतिशत तथा आॅपरेशन व प्रोसीजर्स पर 10 प्रतिशत की छूट अगले सात दिवस तक दी जाएगी। गौरतलब है कि मित्तल हाॅस्पिटल में पेट संबंधित रोगों की दूरबीन द्वारा जांच व आॅपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का हाॅस्पिटल में षत-प्रतिषत पालन किया जा रहा है। रोगी के प्रवेष के समय स्क्रीनिंग की सुविधा, सोषल डिस्टेंसिंग की पालना, मास्क की अनिवार्यता, और सैनिटाईजेषन नियमों का पूर्ण पालन हो रहा है। मित्तल हाॅस्पिटल केंद्र, राज्य सरकार व रेलवे कर्मचारियों एवं पेंषनर्स, भूतपूर्व सैनिकों(ईसीएचएस), ईएसआईसी द्वारा बीमित कर्मचारियों, आयुश्मान भारत महात्मागांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, राश्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित टीपीए द्वारा उपचार के लिए अधिकृत है।
सन्तोष गुप्ता
जनसम्पर्क प्रबंधक/9116049809

error: Content is protected !!