अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के आव्हान पर मुख्यमंत्री को विद्युत निगमों में निजीकरण ठेका प्रथा को बंद करने के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन देने का अभियान चालू किया गया है जिसकी कड़ी में आज रविवार दिनांक 17 जनवरी 2021 को माननीय जिला प्रमुख अजमेर श्रीमती सुशीला कंवर पलाड़ा भाजपा युवा नेता भंवर सिंह पलाड़ा और उत्तर अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी को भी ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन ने बताया की संवेदनशील सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम को बर्बाद होने से बचाया जावे निगम के अरबों रुपए की संपत्ति है एवं निगम प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देता है तथा आम नागरिक को उचित दरों पर विद्युत उपलब्ध कराने वाले उद्योग को निगम प्रशासन तहस-नहस करना चाहता है पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी होने के उपरांत भी निगम प्रशासन द्वारा 33 / 11 केवी जीएसएस का संचालन फाल्ट ठीक करना नई लाइन में खड़ा करने का कार्य विद्युत विपत्र छपाई एव रीडिंग कार्य लोडिंग अनलोडिंग ट्रांसपोर्ट का कार्य ऑडिट कार्य ठेका पर कराए जा रहे हैं साथ ही अजमेर भीलवाड़ा में बांसवाड़ा शहर का पूंजीकरण किया जा रहा है विद्युत निगमों में निजी करण एवं ठेका प्रथा को तुरंत प्रभाव से रुकवाने का कष्ट करें ज्ञापन देते समय अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन डिस्कॉम कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार शर्मा मनोज कुमार बीरबल मीणा राजेश बंशीवाल गजेंद्र सिंह अवतार कुमार नरेंद्र डूंगर सिंह आदित्य गहलोत आदि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे
From Vinit Kumar Jain
9414065202