निगम चुनाव में भाजपा की लहर: देवनानी

अजमेर, 21 जनवरी।
पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि नगर निगम अजमेर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लहर साफ नजर आ रही है। कांग्रेस की वार्ड इकाई से लेकर जिला व प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक अंदरूनी खींचतान के चलते आमजन की हो रही उपेक्षा एवं प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व जनविरोधी नीतियों के कारण जनता चुनाव में कांगस को आईना दिखाने का मानस बना चुकी है तथा अजमेर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय नजर आ रहा है।
देवनानी ने गुरूवार को अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता से कई लोकलुभावने वादे करके सत्ता प्राप्त करने वाली प्रदेश की गहलोत सरकार ने किसानों, बेरोजगारों, युवाओं सहित आमजन के साथ जो वादाखिलाफी की है उसका हिसाब चुकाने का समय आ गया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करी कि वे घर-घर सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों को कांग्रेस की हकीकत तथा कथनी व करनी में अंतर की जानकारी दे साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय विचारधारा के साथ जनहित में लिये गये ऐतिहासिक फैसलें व लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। देवनानी ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि भाजपा प्रत्याशी को ही अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनावे।
देवनानी ने गुरूवार को वार्ड 62 से भाजपा प्रत्याशी आदित्य ढलवाल, वार्ड 65 से भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण शर्मा, वार्ड 5 से ज्ञानचन्द सारस्वत तथा वार्ड 14 से हेमलता बंसल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!