अजमेर, 21 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त राजकीय कार्यालयों में राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षा मापदण्डों की पालना करते हुए मतदाताओं को सोमवार 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे शपथ दिलवाई जाएगी। इससे प्रत्येक नागरिक की प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।