विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे
विशाल वाहन रेली द्वारा होगी कटारिया की अगवानी
केकड़ी: नगरपालिका चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी गुलाबचंद कटारिया शुक्रवार को केकड़ी आयेंगे, भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका चुनाव संयोजक अनिल मित्तल ने बताया की कटारिया के साथ भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा को केकड़ी की सीमा पर कोटडी से अगवानी नगरपालिका चुनाव संयोजक अनिल मित्तल, सहसंयोजक नगरपालिका चुनाव सत्यनारायण चोधरी, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका कर केकड़ी लाया जाएगा, जहा मार्ग में जुनिया, धुवालिया, नायकी व जयपुर रोड तिराहे पर पंचायत समिति सावर प्रधान व समस्त सदस्य कार्यकर्ता कटारिया का स्वागत करेंगे, यहाँ से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा केकड़ी द्वारा उनकी अगवानी दुपहिया वाहन रेली से शुरू होगी जो मंडी गेट से जुनिया गेट से घंटाघर होते हुई कार्यक्रम स्थल अग्रवाल धर्मशाला देवगाव गेट पहुचेगी, जहा पूर्व ग्रहमंत्री राजस्थान सरकार गुलाबचंद कटारिया व अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा सभी बूथ अध्यक्षो, पार्षद प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से चर्चा करेंगे