ठंड से ठिठुरते झुग्गी बस्ती के बच्चों को गर्म जैकेट का वितरण

कंपकपा देने वाली ठंड से ठिठुरते गरीब ज़रूरतमंद बच्चो को ठंड से राहत पहुंचाने के लिये सामाजिक संगठन राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा गर्म जैकेट वितरित किये गये। यह वितरण अजमेर में कायड,ट्रांसपोर्टनगर,माखुपुरा झुग्गी बस्ती में 350 नन्हे मुन्ने बच्चो को गर्म जैकेट का वितरण किया गया झुग्गी झोपड़ियों में बेहद गरीब लोग रहते है, जिनके पास कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त साधन ना होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे ठंड से ठिठुर रहे है। संस्था द्वारा इन असहाय नन्हे मुन्ने बच्चो को गर्म जैकेट वितरण कर बच्चो को ठंड से बचाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्था के कार्यकर्ता क्षेत्र में जगह-जगह जाकर ज़रूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिये कंबल एवं गर्म कपड़े आदि मुहैया कराने का प्रयास करेगी।गर्म जैकेट प्राप्त कर बच्चो के चेहरे पर ख़ुशी की लहार दौड़ पड़ी। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार सर्द हवाओं की ठिठुरन से बचाने के लिए गर्म कपड़े व कंबल का वितरण किया जा रहा है। झुग्गी झोपड़ियों रह रहे लोगों के बच्चों को गर्म कपड़े वितरण किए। संस्था का उद्देश्य है कि बच्चो की मदद करना और शिक्षा को बढ़ावा देना है। हम हर खास अवसर पर खुशियां भी झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ साझा करते हैं और मुश्किल समय में सहायता करने भी झुग्गियों में ही जाते हैं, ताकि हमारी मुहिम से किसी वास्तिक पिछड़े वर्ग को ही लाभ मिल सके। कार्यक्रम में संस्थान से कार्यक्रम में दीपक चांदनी चंदू गिरी मंजू मेघवंशी इंदरजीत मौजूद रहे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी
डॉ एस एन शर्मा

error: Content is protected !!