जयपुर, 21 जनवरी (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा अमरवीर शहीद हेमूं कालाणी के 78वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में अकादमी संकुल सभागार में राज्य स्तरीय सिन्धी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
अकादमी सचिव संजय झाला ने बताया कि कवि सम्मेलन में अजमेर की श्रीमती डा0कमला गोकलानी, जयपुर के हरीश करमचंदानी, डा0खेमचंद गोकलानी, लक्ष्मण पुरसवानी, एवं नन्दिनी पंजवानी ने अपनी-अपनी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर शहीद हेमूं कालाणी की वीर गाथाओं का वर्णन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया फेसबुक, यू-टयूब आदि के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवियत्री डा0कमला गोकलानी ने किया।
(संजय झाला)
सचिव