उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चन्द्र शर्मा सम्मानित

अजमेर, 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा को राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में अजमेर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द्र शर्मा को जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। उन्होंने जिले में चुनाव प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किया। इस समारोह को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन से ऑनलाइन संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मेहरा, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया।

error: Content is protected !!