पुलिस ने किया शहर में मार्च

केकड़ी 25 जनवरी (पवन राठी)निकाय चुनावों में शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के मकसद से पुलिस ने आज शहर में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इस मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा उप अधीक्षक खींव सिंह वृत्त निरीक्षक ब्रजेश मीणा सहित पुलिस बेड़े में सभी अधिकारी एवम जवान सम्मिलित थे।
पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आम जन की सुरक्षा को पुख्ता करने का संदेश शहर वासियों देते हुए आश्वस्त किया की 28 जनवरी को होनेवाले मतदान को भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस बेड़ा पूरी तरह से चाक चौबंद है।

error: Content is protected !!