लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के सर्वप्रिय प्रान्तपाल उदयपुर निवासी एमजेएफ लायन संजय जी भंडारी मंगलवार, दिनाँक 26 जनवरी को प्रातः11.30 बजे लायंस क्लब अजमेर आस्था की सद्भावना यात्रा (आधिकारिक यात्रा) पर लायंस भवन मानसरोवर कॉलोनी वैशालीनगर पर आ रहे है इस शुभ अवसर पर क्लब द्वारा चार्टर डे समारोह के अंतर्गत वर्ष 2001 में जिन सदस्यो ने क्लब की स्थापना की,प्रान्त को नेतृत्व प्रदान कर चुके अजमेर के पूर्व प्रांतपालगणों का सम्मान,वर्ष 2001 से क्लब को नेतृत्व प्रदान कर चुके पूर्व अध्यक्षगणों का सम्मान किया जाएगा
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन,मधु जैन खटोड़ एवम लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से बहरेपन से पीड़ित बालिका सुमन को हियरिंग हेड,स्लम एरिया की बावड़ीपाड़ा आंगनवाड़ी के तेईस नन्हे मुन्ने बच्चो को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर व ग्राम कड़ेल के आसपास बसी ढाणियों में रहने वाले पचास जरूरतमन्दों हेतु फैंसी जूते सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रोशनदीप श्रीमाली को सौंपे जाएंगे
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपालगण,अन्य क्लब्स के अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष, प्रथम उपाध्यक्ष,वरिष्ठ लायन सदस्य,माइक्रो केबिनेट,केबिनेट के सदस्य,अन्य आमंत्रित अतिथि,सेवा पाने वाले व्यक्ति के साथ लायंस क्लब अजमेर आस्था के सदस्य मौजूद रहेंगे अंत मे क्लब अध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष की ओर से स्नेहभोज की व्यवस्था की गई हैं
मंच का संचालन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन सम्पतसिंह जैन व क्लब के निवर्तमान सचिव लायन अनिल छाजेड करेंगे
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव