आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को अजमेर नगर निगम के वार्डो में जन-संपर्क करके रालोपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार कोअजमेर नगर निगम के वार्ड में जन संपर्क करके आरएलपी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि में 24 घण्टे प्रदेश के किसान व जवान के लिए उपलब्ध रहता हुं और विकास कार्यों से लेकर जनसेवा से जुड़े हर कार्य के लिए वो हमेशा जनता के लिए तत्तपर रहते हैं.
सांसद बेनीवाल ने शहरी क्षेत्रों में आवास सहित अन्य योजनाओं से वंचित लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा की हम विकास के एजेंडे को लेकर ही चुनाव लड़ रहे हैं और आम जन को योजनाओं से लाभांवित करवाना उनका लक्ष्य रहेगा. इस अवसर पर आरएलपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विजय पाल चौधरी , जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र ,दक्षिण विधानसभा प्रभारी एडवोकेट राजेन्द्र मंडरावलिया, आशिष सोनी उतर विधानसभा प्रभारी, राहुल अबासरा,सहित कई जन प्रतिनिधि व अजमेर के मौजिज लोग साथ रहे.
इनके समर्थन में किया हनुमान बेनीवाल ने जन-संपर्क –
सांसद बेनीवाल ने नगर निगम अजमेर के वार्ड नम्बर1से नारायण गोड़ व वार्ड 3से मनोरमा सोनी, वार्ड 6 से प्रत्याशी साकार जैन वार्ड 10 से प्रत्याशी से प्रत्याशी देवेंद्र राठौड़ वार्ड संख्या 20 से प्रत्याशी पूनम पूनिया वार्ड सिंह चौहान 50 से प्रत्याशी शकुंतला देवी वार्ड संख्या 46 के प्रत्याशी शील कुमार गहलोत वार्ड संख्या 48 से प्रत्याशी तरुण कुमार वार्ड संख्या 37 से प्रत्याशी अंकुर चौहान के समर्थन मे वार्डो में रालोपा उम्मीदवारों के समर्थन में जन-सम्पर्क सभा को संबोधित किया.