आस्था की सेवा से स्लम एरिया की आंगनवाड़ी के पच्चीस नन्हे मुन्ने लाभान्वित

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा अर्जुनलाल सेठी कॉलोनी के स्लम एरिया में चल रही आंगनवाड़ी में स्कूल पूर्व की शिक्षा एवम संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले पच्चीस नन्हे मुन्ने बच्चो को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से गणवेश भेंट की गई
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन के करकमलों द्वारा आंगनवाड़ी मित्र सुमन कठेरिया को यह सेवा सौंपी गई जिन्होंने इन मासूम बच्चो को सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुवे क्रमबद्ध तरीके से भेंट की
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि आगे भी पिछड़े क्षेत्र में चल रही आंगनवाड़ियों में सेवा कार्य जारी रहेंगे
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!