अजमेर । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था की अजमेर टीम के द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। संस्था के अजमेर शहर प्रभारी अनुपम मिश्रा के अनुसार संस्था द्वारा एमडीएस युनिवर्सटी के पास स्थित बंजारा बस्ती में तथा गेगल, गगवाना, लाडपुरा, घूघरा व आस पास के गांवों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं वा सहयोगिनी व महिला स्वास्थ्यकर्मियो को 200 से अधिक सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। संस्था की अजमेर वूमेन विंग की प्रमुख और संस्था कि किशनगढ़ शहर प्रभारी सुरभि पर्सोया के अनुसार आंगनवाडी कार्यकर्ताओं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसे देखते हुए ये कार्यक्रम किया गया। एमडीएस यूनिवर्सिटी के पास स्थित बंजारा बस्ती में मूवमेंट अगेंस्ट अनपढ़ता संस्था के साथ मिलकर वहां की महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई और सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। जबकि गेगल बालाजी मंदिर के पास स्थित जी डी बड़ाया हॉस्पिटल के साथ मिलकर आस पास के गांवों की आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य महिला कर्मियों को सबसे पहले हॉस्पिटल कि गायनिक स्पेक्लिस्ट डॉ कनिष्ठा के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सेमिनार में मार्गदर्शन दिया गया उसके बाद संस्था के प्रवक्ता द्वारा उन्हें संस्था उनके क्षेत्र में किस तरह अलग अलग महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सहायता कर सकती है इस हेतु अवगत करवाया गया। इन कार्यक्रमों में डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था से विकास उबाना, प्राची जैन, ललित खत्री, सुरभि, दिव्या, सोनिया, मिशन अगेंस्ट अनपढ़ता संस्था से अंकित, तथा जी डी बड़ाया हॉस्पिटल से हॉस्पिटल अधीक्षक पी के सारस्वत, क्लीनिकल एडमिनिस्ट्रेटर नीतू मिश्रा, डॉ कनिष्ठा व अन्य हॉस्पिटल स्टाफ व डॉक्टर मौजूद रहे ।
अजमेर शहर प्रभारी
अनुपम मिश्रा (7737337412)