महिला उत्पीड़न पर भरी हुंकार

*महंगाई दूर करने के लिए बजाए थाली और चम्मच। *
*असंवेदनशील प्रदेश सरकार का हर स्तर पर विरोध करना होगा – देवेंद्र शास्त्री *
*महिला उत्पीड़न व अत्याचार से निपटने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल – कीर्ति पाठक *
*प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा अजमेर ज़िले की पहली समीक्षा बैठक सम्पन्न।*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ज़िला इकाई द्वारा आज दिनांक 8-3-21 को ज़िला कलेक्टर ऑफ़िस के बाहर महिला उत्पीड़न व अत्याचार के साथ बेक़ाबू हो रहे तेल व गैस व बिजली के दाम के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई गयी।
ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आज थाली व चम्मच बजा कर केंद्र व प्रदेश सरकार को उन की ज़िम्मेदारी याद दिलाई गयी व बढ़ती क़ीमतों के प्रति रोष जताया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि तेल कम्पनियों के साथ सरकार का दो साल का अनुबंध होता है जिस में अंतर्राष्ट्रीय क़ीमतों में वृद्धि अथवा कमी होने पर भी उन का करार यथावत रहता है , उन का प्रश्न था कि ऐसी स्थिति में नित मूल्य वृद्धि का अर्थ हुआ कि सरकार अपने मतदाता के प्रति संवेदनशील नहीं है।
कोरोना के कारण हुई आर्थिक तंगी का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार द्वारा करों के बोझ को जनता पर लादने का अर्थ हुआ कि सरकार को अपनी जनता की मुश्किलों से कोई मतलब नहीं है।
महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति पाठक ने केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि जनता के टैक्स के पैसों से चलने वाली सरकारें अपना मूल उद्देश्य भूल कर सरकार का व्यवसायिकरण कर रही हैं। वे ये भूल गयी हैं कि वे जनता के वोट से कार्यसम्पादन हेतु चुनी जाती हैं और सरकार एक welfare स्टेट है और व्यावसायिक संस्था नहीं।
उन्होंने आक्षेप लगाया कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न व बलात्कार के केस बढ़ रहे हैं और प्रदेश में इन से निपटने में सरकार पूरी तरह से फेल रही है।
अलवर में पुलिस थाने में हुए बलात्कार , किशनगढ़ में घर से युवती को जबरन उठा लेना , सवाई माधोपुर का पोक्सो केस , रायपुर मारवाड़ का पोक्सो केस व हनुमानगढ़ में युवती को जला कर मार डालना ये दिखाता है कि प्रदेश में अपराधियों के होंसले बुलंद हैं। उन्होंने महिला शक्ति को ललकारते हुए कहा कि वे सरकार के भरोसे ना रह कर स्वयं अपना ध्यान रखें और ऐसी असंवेदनशील सरकार को उखाड़ फेंकें।
महिला शक्ति प्रदेश सचिव चंद्रमुखी रेपस्वाल ने महिलाओं की परेशानी का ज़िक्र करते हुए उन्हें संगठित हो कर अत्याचार व महंगाई का विरोध करने के लिए खड़े होने की सीख दी।
ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर इस विरोध को ले जा कर इसे सशक्त आवाज़ बनने को ललकारा।
धरने में ज़िला सचिव चंद्र बालानी , ज़िला संगठन मंत्री वरुण मंत्री , ज़िला उपाध्यक्ष आफ़ाक अली व देवांशु भट्टाचार्य , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल सेन , ज़िला प्रवक्ता कल्पित हरित , ज़िला मीडिया प्रभारी पृथ्वी सिंह , हेमंत कुमार , लता , विमला , कांता , राजेश कुमार , ब्यावर विधानसभा अध्यक्ष मनजीत सिंह हर्रा सहित अजमेर व ब्यावर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रोष प्रदर्शन के पश्चात अजमेर शहर कार्यालय पर अजमेर ज़िले की प्रथम समीक्षा बैठक हुई जिस में ब्यावर व नसीराबाद विधानसभा के प्रतिनिधि सहित अजमेर ज़िला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुलजीत सिंह छाबड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीना त्यागी
ज़िला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
अजमेर , राजस्थान

error: Content is protected !!