सरकारी मुख्य सचेतक ने कैफेटेरिया का लोकार्पण किया

अजमेर। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा ने आज महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय परिसर में 51 लाख रूपए की लागत से छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के लिए निर्मित कैफेटेरिया का लोकार्पण किया।
मुख्य सचेतक ने विश्वविद्यालय के स्वरोजगार सभागार में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने स्कूल व महाविद्यालय के शैक्षिक संस्मरणों के बारे में बताया और कहा कि युवावस्था मनुष्य को जीवन में एक ही बार मिलती है। इसका सदुपयोग कर अपने जीवन को खुशहाल बनाएं और अपने देश के लिए भी अपने जीवन की सार्थकता को सिद्घ करें।
कुलपति प्रो. रूपसिंह बारेठ ने सभी का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कुलसचिव आशुतोष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!