केकड़ी 11 मार्च(पवन राठी)/ केकड़ी शहर के अजमेर रोड़ भाग्योदय नगर स्थित भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
भाग्योदेश्वर महादेव मन्दिर समिति के अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार रात्रि को एक विशाल भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया । जिसमें केकड़ी के निकट सावर के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री सालिग राम वैष्णव अपनी मधुर वाणी से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा ,भजन सन्ध्या में उपस्थित सभी महिलाएं पुरुष नृत्य के साथ झूम उठे । इस भजन संध्या में सभी पुरुष वर्ग भगवा वस्त्र और महिलाये लाल चुंदड़ी की साड़ी के परिधान में सम्लित हुए ।
इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के विशेष श्रृंगार एवम साज सज्जा की गई । भजन संध्या के पश्चात भोलानाथ की महाआरती की गई एवम प्रशाद का भोग लगा भक्तो में प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
समिति के उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्र मीणा ने बताया कि भजन सन्ध्या में मुख्यअतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष सम्पत देवी व कुंदन देवतवाल उपस्थित रहें । कार्यक्रम के दौरान पधारे हुए सभी अथितियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया ।
भजन संध्या में समिति के सरंक्षक रामचन्द्र सामन्त , माहावीर शर्मा , सचिव रामधन प्रजापत , कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़ , प्रह्लाद पारीक , गजेंद्र प्रताप सिंह , शंकर धाकड़ , सुधीर पारीक , बेनाथ चौधरी , दिनेश वैष्णव , बलवंत सिंह , अशोक मीणा , मूलसिंह , बंटी प्रजापत , प्रकाश मीणा , सतीश झरोटिया , प्रियंका शर्मा , शम्भु सैन , मंजेश विजयवर्गी , सावित्री देवी , सहित कई भक्त लोग उपस्थित रहे ।