पंजाब नेषनल बैंक एस.सी/एस.टी एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएषन मंडल ईकाई जयपुर-अजमेर राजस्थान द्वारा एक साधारण सभा का आयोजन पाॅवर हाउस के पास जयपुर रोड स्थित होटल दि राॅयल मिलांज में किया गया।
यह जानकारी देते हुए के.के कराड़िया ने बताया कि साधारण सभा का मुख्य उद्देष्य संगठन को मजबूती प्रदान करना, एस.सी.एस.टी सदस्यों की समस्याओं के समाधान करना, एस.सी.एस.टी समाज के उत्थान के लिए एसोसिएषन के सदस्यों द्वारा सहयोग करना प्राथमिकता रहती है। साथ सभा में जयपुर-अजमेर मण्डल की कार्यकारिणी बनाने के लिए चर्चा कर सदस्य बनाने के लिए नामो पर विचार किया गया। उक्त साधारण सभा का आयोजन प्रथम बार रखा गया जो कि एक ऐतिहासिक सभा के रूप में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम.सी. मीणा चैयरमैन व श्री ओ.पी. बडगोत्रा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंचल सचिव पीएनबी एस.सी./एस.टी एम्प. वेल. एसो के अजमेर आगमन पर पंजाब नेषनल बैंक एस.सी/एस.टी एम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएषन मंडल ईकाई जयपुर-अजमेर राजस्थान के पदाधिकारियों द्वारा माला, साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए इन्होने बताया कि संगठन किस प्रकार कार्य करता है और संगठन द्वारा हमें हमारे अधिकार बताये गये साथ ही संगठन हमारे अधिकारो की रक्षा करने में अपना सहयोग प्रदान करता है। आगे कहा कि यह ऐसोसिएषन देष के हर राज्य मंें स्थापित है जहाॅं हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन के प्रति मजबूती से कार्य कर रहे है। साथ ही सभा में पधारे सभी सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये व कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रेमचन्द मौर्या व सुरेष कुमार इन्दौरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन पर सभी का धन्यवाद प्रेषित किया गया।
इस दौरान रमेषचन्द रेडिया, डी.पी. मेघवाल, ओ.पी. फुलवारी, मनमोहन कुमार, डंूगरमल, तरूण शोभावत, नितेष मीणा, जंसवत सिंह, दीपक, गौरव सालोदिया, जितेन्द्र मीणा, विजय, मोहित, बीजेन्द्र, सुनील, रेणुका सोनगरा, हर्षा, रविना, खुषबु, लक्ष्मी, निषा, भाग्यश्री सहित काफी संख्या में ऐसोसिएषन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।