शेखावत की गुजरात दांडी यात्रा के दौरान गिरफ्तार किये जाने पर की निन्दा

अजमेर 13 मार्च 2021 – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के निर्देशानुसार अहमदाबाद से प्रारंभ हुई दांडी यात्रा में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देष पर गुजरात सरकार ने गिरफ्तार किया व लाठियां भांजी। इसका राजस्थान प्रदेष सेवादल की महिला विंग महासचिव द्रोपदी कोली ने कड़े शब्दो में निन्दा की है।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से शांतिपूर्वक निकाली जा रही दांडी यात्रा के प्रथम दिवस पर अहमदाबाद से रवाना हुई, यात्रा को केंद्र की अहंकारी एवं दमनकारी सरकार ने कुचलने का जो षड्यंत्र रचा तथा देश की आवाज को दबाने की कोशिश की गई उसके तहत शांतिपूर्वक निकाली जा रही दांडी यात्रा को रोका गया तथा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीलाल जी देसाई को गिरफ्तार करके बंधक बना लिया तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, गुजरात प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अमित चावड़ा सहित अन्य नेताओं की गिरफतारी पर कढ़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतन्त्र में सबको अपनी बात कहने का हक है जिसे बरबरर्ता पूर्ण दबाना व कुचलना भाजपा सरकार की हठधर्मिता को दर्षाति है।
भाजपा की इस कृत्य की सेवादल अध्यक्ष देषराज मेहरा, अति. मुख्य संगठक हरिप्रसाद जाटव, ललिता तंवर, धीरज बुन्देल, सरोज गहलोत, विनोद नकवाल, विष्णु गोड, मुकेष सबलानिया, लाजवंतिलता डाबरा ने भी निन्दा की है।

error: Content is protected !!