भारत विकास परिषद अजमेर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद अजमेर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार 14 मार्च को किया गया रक्तदान शिविर का शुभारंभ एमडीएस यूनिवर्सिटी के योगविभाग के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ लाल शर्मा ने भारत माता और विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण करके किया।
शिविर को संबोधित करते हुए डॉक्टर लारा ने कहा कि रक्तदान आज के समय की सबसे बड़ी मांग है कोरोना के चलते जहां लोग रक्तदान करने से बच रहे हैं वहीं इसकी आवश्यकता भी बढ़ रही है ऐसे में हमें आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर के संयोजक सुमित टाक ने बताया कि शिविर में सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक रक्तदान आयोजित किया गया जहां परिषद के सदस्य सहित शहर वासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।
संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि शिविर में 54 यूनिट रक्तदान हुआ आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष तरुण मीनावत , सचिव अनुज गर्ग ,रौनक सोगानी, विकास पालीवाल, घनश्याम अग्रवाल, मोहित बंसल, रितेश गर्ग ,लोकेश बंसल, मनीष बंसल ,राजकुमार भाटी , कुँज बिहारी बंसल।,कमल जैन ,दिव्य दर्शन जैन ,तनु गोयल, नीतू पालीवाल ,मिताली टाक, प्रीति मकवाना, दीपिका खंडेलवाल, अनीता जैन दिव्या जैन सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!