नगर निगम के बाहर आज दिनांक 18 मार्च 2021 को भी आम आदमी पार्टी ने इन्द्रप्रस्थ गैस पाईप लाईन और जगह जमह अवैध खुदाई के संदर्भ में एक घन्टे का धरना प्रर्दरान जारी रखा,
जिस पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मीना त्यागी ने ये सभी सूचनाएं लिखित में देने कि मांग की है। अजमेर की सड़के जगह जगह खुदी हुई है इस दौरान आम आदमी के घर का रैम्प,नाली,पानी की पाईप लाईन आदि तोड़ दिए जाते आमजन अपने बलबूते उनको ठीक कराता है और आर्थिक नुकसान उठाता है। अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी के नाम पर खोद कर रख दिया गया है और शायद नगर निगम को भी नही पता कि खुदाई की अनुमति किस किस कम्पनी दी गई है आज इंद्रप्रस्थ गैस पाईप लाईन के नाम पर करोड़ों की चपत लगने के बाद भी नगर निगम के पास इसका जवाब नही, अब नगर निगम को इन सबका जवाब देना होगा। जब तक आम आदमी पार्टी को जवाब लिखित मे नही मिलता तब तक आप का धरना जारी रखेंगे।
नगर निगम अभियन्ता द्वारा लिखित मे देने की सहमति के बाद ही एक घंटे का धरना समाप्त किया गया।
कल पुनः लिखित मे देने तक एक घंटे का धरना जारी रहेगा।
धरने पर मौजूद ज़िला सचिव चंदर बालानी, ज़िला उपाध्यक्ष आफाक अली, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल शर्मा,राजवीर,हेमंत गहरवार , विनय चेनानी, विमला वर्मा, चंदरमुकुट, रुखसार, इन्दरकुमार, किरण व अन्य कार्यकता मौजूद रहे।
पृथ्वी सिंह
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी अजमेर