केकड़ी 19 मार्च (पवन राठी)
केकड़ी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष शिव प्रसाद तोषनीवाल के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखंड अधिकारी केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर निवाई के व्यापारी के हत्यारों को शीघ्र पकड़कर लूटी हुई रकम वापस लौटाने की कार्रवाई करने की मांग की गई।
केकड़ी व्यापारी एसोसिएशन के प्रवक्ता शैलेन्द्र बोरदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम दिए ज्ञापन में लिखा गया की कृषि उपज मंडी निवाई के व्यापारी द्वारा किसानों को भुगतान करने के लिए गत दिवस बैंक से रुपये निकलवा कर मंडी लौटने के दौरान बैंक के बाहर ही लुटेरों ने भस लाख
रुपयों से भरा बैग छिनने के प्रयास में व्यापारी द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई व रुपए से भरा बैग लूटकर भाग गए, केकड़ी व्यापारी एसोसिएशन के समस्त सदस्यों ने आज आधा दिन का कारोबार बंद रखकर रसौंपे गये ज्ञापन में मांग की गई कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर लूटी हुई रकम वापस लौटाने के हेतु त्वरित कार्रवाई की जाए।