राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर सम्पन्न

केकड़ी 19 मार्च(पवन राठी)
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय केकड़ी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादेड़ा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशाल उपचार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीम द्वारा राजकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्क्रीनिंग किए गए व रेफर किए गए बच्चों को आज विशाल शिविर में उपचार हेतु सरकारी वाहनों से बुलवाया गया एवं पुनः गंतव्य तक वापस पहुंचाया गया । बीसीएमओ कार्यालय केकड़ी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्यामू रस्तोगी ने बताया कि कैंप में कुल 208 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 205 बच्चों को शिविर स्थल पर उपचार किया गया तथा शेष तीन बच्चों को उच्च संस्थान पर रेफर किया गया, शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रामावतार स्वर्णकार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार दंत चिकित्सक डॉ. आदित्य जोशी ने अपनी सेवाएं दी तथा डॉ. ध्रुव सिंह चौधरी,डॉ. राजेंद्र सिंह यादव डॉ. फरहा परवीन, हिमांशु नामा, मनीषा व्यास, नेत्र सहायक रामसुख, डॉ विनोद कुमार झांझड़ा,शिविर प्रभारी डॉ,पवन मेघवंशी तथा ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक श्यामू रस्तोगी ने कार्य व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!