केकडी 20 मार्च(पवन राठी)
श्री दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा चैत्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से फाग उत्सव मनाया इसमें विभिन्न तरह के डांस,तंबोला व खेल रखे गए,इस मौके पर सुमन सोगानी व नीता कटारिया ने राधा कृष्ण बनकर फूलों की होली खेली वह बहुत ही सुंदर डांस करके सबका मन मोह लिया और डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
महिला मंडल अध्यक्षा टीना छाबड़ा ने बताया कि मीनाक्षी सेठी, पूजा कटारिया, चांदनी सोनी,निशा पाटोदी ,स्वीटी गंगवाल, शकुंतला गंगवाल, ने भी अपनी फागुन के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी! खेल में गुड्डी पाटनी प्रथम सुनीता पाटनी ने सेकंड स्थान प्राप्त किया मधु कासलीवाल सुनीता पाटनी प्रभा पांड्या सीमा शाह चीना कासलीवाल ललिता गदिया विजेता रहे। महिला मंडल की सदस्य मंजू बज व प्रीति जैन (सुमन सोगानी) का पार्षद बनने पर स्वागत किया गया! भावना कासलीवाल को फागुन की रानी का ताज पहना कर सम्मान किया! मंत्री किरण गंगवाल एवं मण्डल की सभी सदस्याओं ने फूलो की होली खेलते हुए फागोत्सव मनाया|