मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बजाया आंदोलन का बिगुल

*सरकार को 30 अप्रैल तक का दिया समय*
*मांगे नही मानी तो 5 मई से करेंगे आन्दोलन*

=======================
केकडी 20.03.2021 राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति ने मंत्रालयिक कर्मचारियो का मांगपत्र श्री निरंजन आर्य मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, जयपुर , को दिया व मागपत्र सौंप कर वार्ता की। मंत्रालयिक कर्मचारियों की संघर्ष समिति का गठन 13 मार्च को केकडी में किया गया था जिसमें विभिन्न संगठनों ने मिलकर संघर्ष समिति का निर्माण किया गया था। मांगपत्र में राजस्थान स्टेट पैरीटी के आधार पर कनिष्ट सहायक (लिपिक ग्रेड – द्वितीय) की ग्रेड पे 3600 लेवल -10 में किया जावें, पंचायत राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी अन्य 122 विभागों की भाति उच्च पदो का स्रजन कर पदोन्नति के अवसर देने, न्युनतम योग्यता स्नातक करने, वित्त विभाग द्वारा जारी वेतन वसुली आदेश दिनांक 30.10.2017 को प्रत्याहरित (विड्रों) करनै सहित सात सुत्रीय मांग सहित सात सूत्री मांग पत्र दिया गया और यह भी आशा व्यक्त की शासन सकारात्मक निर्णय लेकर मंत्रालियक संवर्ग से टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं करेगा। संवाद एवं सकारात्मक कार्यवाही 30 अप्रैल तक शासन स्तर पर वार्ता कर मांगो का समाधान नही किया तो 5 मई को संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन के चरण की घोषणा की जाएगी । मुख्य सचिव राजस्थान को संघर्ष समिति के सदस्य गजेन्द्र सिंह राठोड , गिरजा शंकर आचार्य, महेन्द्र सिंह धायल, मनोज सक्सेना, शम्भूसिंह राठोड ,पूनम चन्द व्यास, शेर सिंह चैधरी, गिरीराज चैधरी, कमलनारायण आचार्य, सुरेश धाभाई, राजाराम यादव, राजेश चारण, शेखर लुहारिया, सुरेश तोमडिया, शिवानन्द सिंह, मनोज वर्मा, प्रदीप सिंह, देवी सिंह भाटी, विजेन्द्र सिंह, अनूप नालावत, अनिल शर्मा, आशोक वैष्णव, अल्लानूर , संदिप माथुर, धर्मवीर सिंह, आमेप्रकाश खोजा, केवलराम चौधरी सम्मलित रहे ।

error: Content is protected !!