अग्रवाल महिला समिति की मार्च माह की बैठक का आयोजन आज ऑनलाइन माध्यम से किया गया जहां होली स्नेह मिलन की थीम पर रखी गई समिति की सचिव पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि हर माह समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है इस माह की बैठक का आयोजन आज ऑनलाइन माध्यम से किया गया है जहां समिति की सभी 250 महिलाओं ने भाग लिया मीटिंग का मुख्य एजेंडा होली स्नेह मिलन था ।
इस उपलक्ष मेँ सभी सदस्यों को होली के टाईटल दिये गये और होली की थीम पर ही सभी सदस्यों के लिए फनी मिसमैच ड्रेस कोड रखा गया अग्रवाल ने बताया कि होली से जुड़े पजल गेम और राउंड खिलाए गए जिसमें क्रास वर्ड , एक्टींग राउंड, टंग ट्विस्टर,फाइंड कलर, फाइंड द नेम प्रमुख रहे।
समिति की अध्यक्ष अनिता गोयल ने बताया कि समिति की मीटिंग में खेल के 12 राउंड रखे गये जहां हर राउंड में दो विजेताओं को पुरस्कार दिये गये ।
मीटिंग की व्यवस्थाओं में वर्षा फतेहपुरिया, सोना गर्ग, सुनीता गोयल, अनुपमा अग्रवाल, सोनू सिंघल एवं एक्जीक्युटिव टीम का सहयोग रहा।
अध्यक्ष
अनीता गोयल