आज और कल का दिन खास
21 मार्च : आज से शुरू होंगे होलाष्टक।
21 मार्च : भानु सप्तमी आज।
21 मार्च : विश्व सैन्य दिवस आज।
22 मार्च : विश्व जल दिवस कल।
22 मार्च : मासिक दुर्गाष्टमी कल।
22 मार्च : दादूदयाल जयंती कल।
आज का राशिफल
****************
21 मार्च, 2021, रविवार
================
मेष राशि : आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
वृषभ राशि : आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आप की वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नये सम्बंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
मिथुन राशि : आज पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालिएगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपका प्रफुल्लता से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आप के उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है। परिजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे।
कन्या राशि : आप चतुराई से मीठे संबंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढे़गी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरते। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की आशंका है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।
धनु आज : आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा।
मकर राशि : आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़ी कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेंगे।सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।
कुंभ राशि : आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट अनुभव करेंगे। मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आप के मन को शांत बनाएंगे।
मीन राशि : आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रति दिन की क्रिया कलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।
आज का पंचांग
============
21 मार्च, 2021
*****************
तिथि सप्तमी 07:11
नक्षत्र मृगशिरा 19:24
करण वणिज 07:11
विष्टि 20:11
पक्ष शुक्ल
योग आयुष्मान 12:38
वार रविवार
सूर्योदय 06:24
सूर्यास्त 18:32
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल 17.01 – 18.32
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 12:04 – 12:53
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।