अजमेर, 22 मार्च 2021, भारत विकास परिषद् अजयमेरू शाखा द्वारा 27 मार्च 2021 को अजमेर दिवस के उपलक्ष्य पर अजमेर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
शाखा सचिव अनुपम गोयल ने विस्तार से बताया कि दिनांक 27 मार्च 2021 को अजमेर दिवस के उपलक्ष्य अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियो को भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा द्वारा अजमेर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा एंव होली के अवसर पर फाग महोत्सव का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे फुलो व इत्र से होली खेली जायेगी ।
शाखा अध्यक्ष हनुमान गर्ग ने बताया कि आज शाखा द्वारा अजमेर दिवस पर अजमेर गौरव पुरस्कार देने का निर्णय किया गया ओर यह कार्यक्रम प्रति वर्ष शाखा द्वारा किया जायेगा।
शाखा वित्तसचिव अशोक टांक ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ शाखा के नवीन पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा ।
कार्यक्रम संयोजक मनोज मामनानी ने बताया
इस अवसर पर हरीश पालीवाल, राजेंद्र प्रसाद मंगल, सुशील गोयल,राकेश गोयल, अनुज माथुर पंकज गर्ग आदि शाखा सदस्य उपस्थित रहे ।
अनुपम गोयल
शाखा सचिव
भारत विकास परिषद् , अजयमेरू
9214429399