संभागीय आयुक्त वीणा प्रधान पहुंची बाटा तिराहा

भुजा को गलत तरीके से बाटा तिराहे के आगे उतारने में जानी खामियां
आज अजमेर शहर व्यापार महासंघ के आग्रह पर संभागीय आयुक्त वीणा प्रधान ने बाटा तिराहे का जायजा लिया व मौके पर पहुंच कर एलिवेटेड रोड के गलत तरीके से बाटा तिराहे के आगे उतारे जाने से भविष्य में आने वाली परेशानियों की विस्तार से जानकारी ली। महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व धर्मेश जैन के नेतृत्व में पिछले 42 दिनों से शांतिपूर्वक आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत सांसद भगीरथ चौधरी, जिला कलेक्टर, कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने भी मौके का निरीक्षण कर एलिवेटेड रोड की भुजा को गलत तरीके से उतारे जाने से आने वाली परेशानियों को समझा है। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया आज बाटा तिराहे पर पहुंची वीणा प्रधान को भी स्थानीय व्यापारी व क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर उन्हें उक्त समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि इससे आने वाले समय में इस क्षेत्र का समग्र विनाश हो जाएगा जिससे शहर का एक बड़ा प्रमुख व्यावसायिक स्थल व धार्मिक हिस्सा जो केसरगंज के नाम से जाना जाता है सभी दृष्टि से नरक हो जाएगा। एलिवेटेड रोड के बाटा तिराहे के आगे उतारे जाने से उक्त विवादग्रस्त भुजा से बाटा तिराहा अजमेर का प्रमुख दुर्घटना केंद्र बन जायेगा, व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जायेगा व जैन अन्य धर्मों व समाजों के धार्मिक जुलूस वहां से नहीं निकल सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्कूलों की बसें, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आदि को भी वहां से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना होगा व बरसात में अतिवृष्टि होने पर पहाड़ों से भारी मात्रा में जो पानी का बहाव केसर गंज से मार्टिण्डल ब्रिज की ओर जाता वह अवरुद्ध हो जाएगा जिससे वहां पर स्थित दुकानों में पानी भरने से जान व माल की हानि होगी जिसकी भरपाई के लिए क्या एलिवेटेड रोड बनाने वाली कंपनी व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी जिम्मेदारी लेंगे। महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने संभागीय आयुक्त का मौके पर आने का आभार व्यक्त करते हुए वीणा प्रधान से मामले में पूर्ण हस्तक्षेप कर इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। मौके पर वीणा प्रधान के अतिरिक्त स्मार्ट सिटी इंजीनियर अविनाश शर्मा व अरुण माथुर भी मौजूद रहे इसके अतिरिक्त महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, धर्मेश जैन, सीए विकास अग्रवाल, भारती श्रीवास्तव, कमल गंगवाल, जे. के. शर्मा, जय गोयल, बालेश गोहिल, संपत कोठारी,अशोक गांधी, अरविंद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, बिमल नागरानी, नितिन गर्ग, अशोक बिंदल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रवीण जैन, सुरेश चारभुजा, गिरीश लालवानी, दिलीप टोपीवाला आदि शामिल रहे।

सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!