केकडी,5 अप्रैल(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल की कार्यसमिति की बैठक रविवार रात्रि को विनायक वाटिका में मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य वक्ता व भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, मण्डल प्रभारी वैभव तेला,नसीराबाद नगरपालिका उपाध्यक्ष शम्भू साहू,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण चौधरी के सानिध्य में सम्पन्न हुई,
प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के सम्मुख अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गायन के साथ बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा,पूर्व कोषाध्यक्ष भंवर लाल लोढा, पूर्व पार्षद मास्टर शंकरलाल राठी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप माहेश्वरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोकाभिव्यक्ति कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रारंभ
में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने सभी आगंतुक अतिथियों का केकड़ी शहर मंडल द्वारा स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक साधुवाद देते हुए कहा कि जिला नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों में केकड़ी के कार्यकर्ता जोर शोर से कार्यक्रम संपन्न कराते हैं चाहे कोरोना आपदा के समय सेवा कार्य हो या प्रशिक्षण शिविर तथा अन्य सभी कार्यक्रम कार्यकर्ता पूर्ण लगन से संपन्न कराते हैं आगामी कार्यक्रम जो पार्टी द्वारा निर्देशित किए गए हैं उन्हें भी पूर्ण मनोयोग से संपन्न कराएंगे।मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिस विचार को लेकर हम चलते हैं वह पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर आधारित है गरीब को गणेश मानकर उनके उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यक्रम तय करती है और भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जिसकी केंद्र सहित देश के अनेक राज्य में भाजपा सत्तारूढ़ दल के रूप में प्रतिष्ठापित है हम जिस पार्टी के कार्यकर्ता है व जिसके कारण हमारी समाज में पहचान है तो हमारे को भी अपने उत्तरदायित्व का ज्ञान होना चाहिए भाजपा ऐसा केवल चुनाव के लिए ही नही बनी है भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जो अनवरत बारह महीने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच में रहते हुए सभी के सुख दुख घटना दुर्घटना के समय समाज के बीच में उपस्थित रहकर उसके कार्यकर्ता सेवा का कार्य करते हैं चाहे कहीं बाढ़ हो या कोरोना जैसा वैश्विक संकट हर जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आत्मा योगदान दिया है यही नहीं राजनीतिक रूप से भी भारतीय जनता पार्टी निरंतर क्रियाशील रहती है केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति जिला कार्य समिति उसके पश्चात आज मंडल कार्यसमिति की बैठक इसी क्रम में होने जा रही है हम आगामी कार्यक्रमों में निश्चित रीति नीति से योजनाएं बनाकर भाजपा का स्थापना दिवस समर्पण निधि संग्रह,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम उत्कृष्ट रूप में मनाएं जिससे समाज के बीच पार्टी विद डिफरेंस का संदेश जाए, केकड़ी शहर मंडल प्रभारी वैभव तेला ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं केकड़ी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने नगरपालिका चुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ताकतवर मंत्री के सामने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जोरदार टक्कर दी और चालीस में से सत्रह पार्षद विजयी बनाएं इसके लिए मैं केकड़ी के मतदाताओं को भी हार्दिक साधुवाद देता हूं साथ ही सभी विजयी पार्षदों से आव्हान करता हूं कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि होता है अतः जनता ने जो जनादेश आपको दिया है संगठन के साथ मिलकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाये, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है साथ ही जल मिशन के तहत हर घर नल के लिए भी हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिनके प्रयासों से अब केकड़ी सहित राजस्थान के विभिन्न इलाकों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा मैं सभी कार्यकर्ता बंधुओं से निवेदन करूंगा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। सत्यनारायण चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को जिला व प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण मनोयोग से पूर्ण करने की अपील की नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव सभी के समक्ष रखा जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान आमजन को दी गई सहायता तथा मुक्त कोरोना टीकाकरण के साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के साथ-साथ हर घर नल का सपना साकार करने के लिए धन मुहैया कराने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव में राजस्थान सरकार द्वारा बेरोजगारों को रोजगार नहीं देने तथा नाही बेरोजगारी भत्ता देने किसानों की संपूर्ण कर्जा माफी नहीं करने के साथ-साथ राज्य में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था महिलाओं पर बढ़ते हुए जुल्म अवैध खनन तथा अवैध शराब की बिक्री के कारण बढ़ते हुए अपराधों के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया जिसका सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया,बैठक को जिला कार्यसमिति सदस्य राममदेव माली व बलराज मेहरचन्दानी ने भी सम्बोधित करते हुए सभी कार्यक्रमो को तन्मयता से सम्पन्न करने का आव्हान किया। बैठक में आगामी कार्य योजना के निस्तारण हेतु सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराए तथा हर बूथ पर स्थापना कार्यक्रम मनाए साथ ही समर्पण नीधि कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए पार्षद मनोज कुमावत को संयोजक तथा मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत को सह संयोजक, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के लिए महेश बोयत को संयोजक तथा धनराज नायक व महेश नायक को सह संयोजक बनाया गया मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने सभी का आभार व्यक्त किया बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया,बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य रामदेव माली व बलराज मेहरचन्दानी,महामंत्री रामबाबू सागरिया,कमल सांखला व अर्जुन सिंह शक्तावत,पार्षद लोकेश साहू,मिश्री लाल डासानिया,मनोज कुमावत,नन्द किशोर जेतवाल,सुरेश साहू,महेश बोयत,आईटी संयोजक रोहन राठी,मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव,भूरालाल वर्मा,सत्यनारायण माली,अनिता राठी,सीमा जेतवाल,विनोद विजय,अजीज खिलजी,धनराज चौधरी,महेश नायक,घनश्याम वैष्णव,दशरथ साहू,आशीष जेन,सांवर लाल चौधरी,रितेश जेन,शांति लाल नायक,राजबीर हावा,केदार साहू,विजय कुमार विजय,सत्यनारायण धाकड,तिलोक मेवाड़ा,धनराज नायक,अमन सोनी, श्रीराम आचार्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।