आज दिनांक 11.04.2021 – प्रदेष महासचिव व अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महान समाज सुधारक एवं दार्षनिक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंति पर अजमेर क्लब स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
यह जानकारी देते हुए सबा खान ने बताया कि ज्योतिबा फुले भारत के महान विचारक, समाजसेवी, लेखक और दार्शनिक में गिने जाते हैं। समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने काफी कार्य किए। यही नहीं उन्होंने महिलाओं के लिए देश का पहला महिला शिक्षा स्कूल खोला था। उन्होने कहा था कि स्वार्थ अलग-अलग रूप धारण करता है. कभी जाती का रूप लेता है तो कभी धर्म का। इसी के चलते आज महिला कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंति पर अजमेर क्लब स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अप्र्रित कर उनको याद किया।
इस अवसर पर प्रदेष महासचिव सबा खान, रागिनी चतुर्वेदी, मंजू बलाई, दीपा पारवानी, संगीता बंजारा, हेमा नाथानी, शहनाज आलम, शहनाज खान, व इंदिरा सुनिया सहित महिला पदाधिकारी मौजूद रही।