श्री दिगम्बर जैन महासामिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की विशिष्ठ सदस्य श्रीमती कला बज के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवम उनकी देखभाल कर रहे व्यक्तियों को पोष्टिकता से भरपूर शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई
जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कर्णावट के संयोजन में चलाई जा रही भोजन सेवा में एक सौ चालीस व्यक्तियों ने निःशुल्क सेवा का लाभ उठाया
श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि संमिति द्वारा समय समय पर रोगियों की सेवा के कार्य जारी रहेंगे व कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण के कारण भयाभव स्थिति बनी हुई है ऐसे में संमिति द्वारा आमजन से यह अपील करती है कि वे सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे
मधु पाटनी
अध्यक्ष