श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति अजमेर की आनंदनगर इकाई अध्यक्ष श्रीमती अंजू मनीष अजमेरा ने अपने पुत्र पाक्षिक का जन्मदिन बहुत ही सादगी व रोगियों के लिए भोजन की सेवा में सहयोग देकर मनाया
श्री दिगम्बर जैन महिला महासंमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी ने बताया कि आमजन की जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लगाए द्वितीय चरण के लोक डाउन के दिन से ही अजमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू में जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के मुकेश कर्णावट के संयोजन में अजमेर ही नही बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले रोगियों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क शुद्ध एवम सात्विक भोजन की व्यवस्था में संमिति की सदस्याओ द्वारा सहयोग किया जा रहा है
संमिति संस्थापक श्रीमती सूर्यकांता जैन ने बालक पाक्षिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुवे सभी संमिति सदस्याओ व भामाशाहो से आव्हान किया कि इस संकट की घड़ी में सभी अपने अपने प्रयास से पीड़ित मानव व जीवदया के कार्यो को गति प्रदान करे
मधु पाटनी
अध्यक्ष