केकडी 9 मई(पवन राठी)
कोरोना महामारी के चलते भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देश अनुसार सेवा ही संगठन कार्यक्रम जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी व जिला सहसंयोजक अनिल राठी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल द्वारा लॉकडाउन के चलते हैं जरूरतमंद लोगों को सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए
भोजन के पैकेट वितरित किए गए ।इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में जब लोगो के रोजगार के साधन कामधंधे बन्द है तब रोजाना कमाकर खाने वालों का जीवन यापन कठिन हो गया है अतः भगवान ने जिनको दिया है उनका फर्ज बनता है कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें।इस अवसर पर प्रवीण बागला ने सहयोग प्रदान किया,इस मौके पर महामंत्री कमल सांखला सेवा ही संगठन केकडी शहर संयोजक महेश बोयत, समर्पण निधि संयोजक पार्षद मनोज कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।