जवाहर फाउंडेशन द्वारा सकरी गलियों में सैनिटाइजेशन

अजमेर! वैश्विक महामारी कॉविड 19 संक्रमण के बचाव के लिए जवाहर फाउंडेशन द्वारा अजमेर शहर की सकरी गलियों में आज सोडियम हाइट हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनीटाइज किया गया। जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला की पहल पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए अजमेर शहर की सकरी गलियों में अजमेर कांग्रेस सेवादल के सहयोग से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनिटाइज किया जा रहा है।। फाउंडेशन द्वारा चिश्ती विला, जादूगर मोहल्ला, नागफनी गली नंबर 2,शिव नगर गली नंबर 2, वार्ड नं 50 में जादूगर की गलियां भगवान गंज चौकी के आसपास के क्षेत्रों में कोविड 19 संक्रमण के बचाव के लिए सैनिटाइज किया गया !
इस अवसर पर पार्षद द्रोपती कोली मुकेश सबलानिया हनुमान शर्मा प्रियांशु अरोड़ा राकेश पवार चेतन शर्मा वर्षा कंवर धनराज बालोतरा विनोद नकवाल विष्णु गौड़ पियूष सुराना आदि प्रतिनिधि लगातार सेवाएं दे रहे है।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया की 50,000 मास्क वितरित किए जा चुके हैं गौरतलब बातें की सभी विधानसभाओं में फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के माध्यम से जनप्रतिनिधि और आमजन सभी लोगों तक मास्क पहुंचाए जा रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों पर अब विशेष तौर पर ध्यान देने की प्रयास विचाराधीन है

error: Content is protected !!