तीन सौ व्यक्तियों ने उठाया भोजन सेवा का लाभ

श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति के सहयोग से प्रतिदिन अजमेर जिले के सबसे बडे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रो के आने वाले रोगियों व अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा देना आत्मिक संतुष्ठी का अहसास कराता हैं जिसमे समिति की सदस्याएं अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुवे सेवा दे रही हैं
समिति की मंत्री सोनिका भैंसा ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के मुकेश कर्णावट के संयोजन में आज की सेवा श्रीमती मीना सुभाष जी बड़जात्या व श्रीमती मुन्ना देवी पहाड़िया की स्मृति में श्री संजय जी पहाड़िया के सहयोग से तीन सौ व्यक्तियों को सम्मान के साथ भोजन कराया गया
समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाटनी
ने बताया कि विगत एक माह से प्रतिदिन महासामिति की सदस्याओ के साथ जैन सोशल ग्रुप के साथी, भामाशाह व समाजसेवियों के सहयोग के माध्यम से यह सेवा ऐसे समय पर दी जा रही हैं जब लगभग सभी भोजनालय लोक डाउन के कारण बंद से है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा
मधु पाटनी
अध्यक्ष
श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति

error: Content is protected !!